लोकल न्यूज़

हाफिजपुर गाँव के युवक ने गुजरात में किया आत्महत्या 

बनियापुर, सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव का युवक सूरत के उदना में आत्महत्या कर लिया। मृतक चनू मांझी का 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बताया जाता है। सूरत पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की सूचना परिजनों को दी। शुक्रवार को मृत युवक की शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मौत का कारण फोन पर पति पत्नी के बीच हुए विवाद बता रहे हैं। परिजनों का दावा है कि एक साल पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। वह पत्नी की चरित्र से खफा था। आये दिन इस बात को लेकर विवाद हुआ करता था। इधर पत्नी द्वारा आरोप को बेबुनियाद बताया गया है। पत्नी मृतक के घर हाफिजपुर में ही अपनी मां के साथ रहती थी। सूरत पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!