Uncategorized

छपरा धर्मनाथ मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

एसपी ने घटनास्थल का किया निरिक्षण

भगवान बाजार थानान्तर्गत धर्मनाथ मंदिर में घटित चोरी की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण द्वारा किया गया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारी को दिये गये विभिन्न दिशा-निर्देश 18.12.2025 को भगवान बाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 17.12.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा भगवान बाजार थाना अंतर्गत धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना कारित की गई है। दिनांक 18.12.2025 को प्रातः लगभग 04:00 बजे, जब मंदिर की सफाई एवं आरती हेतु मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे, तब यह पाया गया कि मंदिर के दो दानपात्र एवं मां दुर्गा जी के कुछ आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटना के त्वरित उद्भेदन, चोरी गए सामान की बरामदगी एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच FSL टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा की जा रही है। वहीं भगवान बाजार थाना पुलिस द्वारा कांड दर्ज कर गहन अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।सारण पुलिस आम जनता को आश्वस्त करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सारण पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!