मास्टर साहब को नेतागिरी करना पड़ा महंगा, डीएम के आदेश पर डीईओ ने किया सस्पेंड
श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला में पदस्थापित है तथा वर्तमान में 115-बनियापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत बी०एल०ओ० के रूप में प्रतिनियुक्त है। श्री धर्मेन्द्र कुमार के विरूद्ध एक वीडियो एवं कई फोटो प्राप्त हुये है जिसमें उनके द्वारा एक राजनीतिक पार्टी की जनसभाओं में भाग लेते हुए देखा जा रहा है। उनका यह कृत्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के श्रेणी में आता है। ज्ञातव्य है कि सरकारी/मानदेय कर्मी के रूप में चुनाव में अनुचित प्रभाव डालना तथा किसी अभ्यर्थी के पक्ष में चुनाव प्रचार/सभा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस कृत्य के लिए श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला के विरूद्ध अंचल अधिकारी, मशरख द्वारा मशरख थाना में BNS की धारा 171 बी0 एवं 126, RP ACT 1951 के तहत प्राथमिकी संख्या-451/25 दिनांक 26.10.2025 दर्ज की गयी है तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण, छपरा के ज्ञापांक- 2023 दिनांक 26.10.2025 से श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गयी है।




