सारण पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 घंटे के अंदर ठेला चालक हत्याकांड का आरोपी देसी कट्टा सहित गिरफ्तार
मंगलवार को रात्रि लगभग 11:00 बजे रिविलगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानांतर्गत शमसुद्दीनपुर ग्राम में एक व्यक्ति द्वारा ठेला चालक से कुछ पैसे की मांग की गई, और पैसा नहीं देने पर उक्त व्यक्ति द्वारा ठेला चालक को गोली मार दी गई। घायल ठेला चालक को तत्काल परिजनों द्वारा सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर, थानाध्यक्ष रिविलगंज एवं एफ.एस.एल. टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान 01 पिलेट बरामद किया गया है।
प्राप्त निर्देश पर रिविलगंज थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजन के फर्दबयान के आधार पर रिविलगंज थाना कांड सं0-310/25 दर्ज कर घटना से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन जांच-पड़ताल की गई तथा दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में घटना कारित करने वाले अपराधकर्मी राजमोहन उर्फ राजा नट को गिरफ्तार किया गया, इसके निशानदेही पर 01 देशी कट्टा एवं 01 खोखा बरामद किया गया। बरामद कट्टा के संबंध में रिविलगंज थानान्तर्गत एक अन्य कांड 311/25 दर्ज की गयी है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. राजमोहन नट उर्फ राजा नट, पिता राममोहन नट उर्फ मुन्ना नट, साकिन शमसुद्दीनपुर, थाना-रिविलगंज,
जिला-सारण।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रिविलगंज थाना कांड सं0-95/12, दिनांक-10.09.12, धारा-341/323/324/34 भा०द०वि० ।
2. रिविलगंज थाना कांड सं0-83/16, दिनांक-03.05.16, धारा-147/148/323/324/507/379/54 भा०द०वि० ।
3. रिविलगंज थाना कांड सं0-147/18, दिनांक-15.05.18, धारा-341/323/324/379/427/504/506 / 34 भा०द०वि० ।
4. रिविलगंज थाना कांड सं0-136/25, दिनांक-29.04.25, धारा-126 (2)/115(2)/118(2)/303(2)/352/
3(5) बी.एन.एस।
5. रिविलगंज थाना कांड सं0-178/25, दिनांक-01.06.25, धारा-126 (2)/115 (2)/118(2)/117(2)/324(2) /352/303(2)/3(5) बी.एन.एस।
> बरामद सामानों की सूची:-
1. देशी कट्टा-01, 2. खोखा-01 3. पिलेट-01
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:
1. अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल।
2. थानाध्यक्ष भगवानबाजार थाना थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना एवं थानाध्यक्ष कोपा थाना के अन्य
पदाधिकारी/कर्मी।




