Uncategorized

पुलिस ने रईस खान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एके-47 समेत कई हथियार बरामद किया है

बिहार की सिवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने रईस खान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एके-47 समेत कई हथियार बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि इस दौरान तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

रईस खान गिरोह के ठिकानों पर छापा: सिवान एसपी मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी और 52 कांडों में आरोपी रईस खान और अयूब खान के संगठन के सदस्य अब्दुल कलाम आजाद, बाबू अली और समीना खातून किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपने-अपने घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार छुपाकर रखा है.

एके-47 समेत कई हथियार बरामद: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जिसने सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर गांव में छापा मारा. छापेमारी के दौरान अब्दुल कलाम आजाद के घर से एक एके-47 एसाल्ट रायफल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई.

तीनों के खिलाफ केस दर्ज: उन्होंने बताया कि थोड़ी दूर पर स्थित बाबू अली के घर से भी एक कारवाईन और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई. वहीं समीना खातून के घर से भी छापामारी में दो नाली बंदूक और गोली बरामद हुई है. एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि केस दर्जकर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

“पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में रईस खान गिरोह के तीन सदस्यों के घर से एके-47, भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किया गया है. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में अन्य बिन्दुओं की जांच हेतु सिसवन थानान्तर्गत अलग-अलग कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.”- मनोज तिवारी, पुलिस अधीक्षक, सिवान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!