क्राइमलोकल न्यूज़
भेल्दी मेंअपराधियों ने दनादन फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया
सारण जिला के भेल्दी थाना अंतर्गत जलालपुर चौक पर बेखौफ अपराधियों ने दनादन फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. जबकि दूसरा गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. मृत युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाह गांव निवासी विनोद पांडे का 30 वर्षीय पुत्र राहुल पांडे बताया गया है. जबकि, गंभीर स्थिति में पटना रेफर किशोर स्थानीय निवासी सुधांशु पांडे का 17 वर्षीय पुत्र सूरज पांडे बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपने भाई से कार लेकर जा रहा था. उसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर चौक पर उसके सिर में गोली मारी गई है. वहीं उस दौरान सूरज पांडे के सीने में भी गोली मारी गई है.




