लोकल न्यूज़
इशूआपुर के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत
सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा मढ़ौरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे छात्र का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मृतक के घर कोहराम मच गया।मृत छात्र की पहचान ईशूआपुर थाना क्षेत्र के उसरी कला गांव निवासी गोलू कुमार (21) पिता लाल बाबू राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोलू अपनी बाइक से किसी काम से मढ़ौरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि गोलू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वहीं पर मृत्यु हो गई।


