Uncategorized

छपरा के माला गाँव में नाबालिक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा

सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वीडियो

छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माला गांव में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। मंगलवार को यह घटना सामने आई। माला गांव में एक नाबालिग लड़का और लड़की सुनसान इलाके में मिलकर बातचीत कर रहे थे। आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर उन पर पड़ी। चरवाहों ने कुछ देर तक दोनों पर नजर रखी।जब उन्हें यकीन हो गया कि यह प्रेमी जोड़ा है, तो वे मौके पर पहुंचे। चरवाहों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद वहां जमा हुई भीड़ ने नाबालिग जोड़े की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ दोनों को घेरकर मारपीट कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!