बिहारलोकल न्यूज़
छपरा के दरियापुर में शहीद छोटू शर्मा के याद में निकाली गई कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए दरियापुर प्रखंड के बेला शर्मा टोला निवासी छोटू शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की शाम विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। बेला बाजार से शिव मंदिर परिसर तक 4 किलोमीटर लंबे इस मार्च में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
मार्च में शामिल हर व्यक्ति के हाथ में मोमबत्तियां थीं। युवाओं और ग्रामीणों ने ‘शहीद छोटू शर्मा अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, छोटू तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए।



