लोकल न्यूज़

मसरख बाजार में प्रशासन ने 4 घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की

जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

सारण में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को मसरख बाजार में प्रशासन ने 4 घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से 85 स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।मसरख बाजार की सड़कें लंबे समय से अतिक्रमण के कारण संकरी हो गई थीं। दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर लिया था। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिला प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। लेकिन निर्धारित समय में लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया।कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!