थाना क्षेत्र के पट्टी मुजौना गांव में – शुक्रवार की देर रात शराब के नशे – में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना ने – पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। मृतका की – पहचान 35 वर्षीय भूनरी देवी के – रूप में हुई है, जो गांव के निवासी -राजेश राउत की पत्नी थीं।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार – पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव – को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर – अस्पताल भेजा गया। मृतका की – पुत्री खुशबु कुमारी ने पिता राजेश – राउत के खिलाफ लिखित आवेदन – दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि शराब के नशे में धुत पिता ने मारपीट कर उसकी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति राजेश राउत को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद गांव-गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। शराब के कारण परिवार और समाज दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।



