बिहारलोकल न्यूज़
जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों की राशि गबन करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सोनपुर थाना को जमीन खरीद बिक्री के नाम पर पैसे गबन करने की आवेदन प्राप्त हुई जिसमें पीड़ित द्वारा अंकित किया गया कि जमीन का फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचने के नाम पर पीड़ित के साथ 49 लाख की राशि गबन कर ली गयी है तथा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित के टंकित आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड सं0-774/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-1. कामता प्रसाद राय, पिता-विरचन्द्र प्रसाद, साकिन खरिका, थाना-पहलेजा, जिला-सारण।




