
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गाँव मे एसटीएफ एवं डोरीगंज पुलिस की संयुक्त छापेमारी मे अपराधी राजु राय उर्फ लंगड़ा के घर से एक अवैध राइफल एवं 39 गोली बरामद की गयी है ।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की थाना क्षेत्र के चकिया गाँव मे अपराधी राजु राय उर्फ लंगड़ा के घर मे एक अवैध राइफल छुपाकर रखा गया है जिसके बाद थाने के एएसआई हरेन्द्र माँझी पुलिस बल के साथ एसटीएफ के साथ संयुक्त रुप से चकिया गाँव निवासी अपराधी राजु राय उर्फ लंगड़ा के घर मे छापेमारी की गयी लेकिन मौके से राजु राय उर्फ लंगड़ा फरार हो चुका था जिसके बाद घर की तलाशी के क्रम मे कपड़े मे लपेट कर रखे हुए एक अवैध राइफल एवं 39 गोली बरामद किया गया ।
अपराधी राजु राय उर्फ लंगड़ा का पुर्व का आपराधिक इतिहास रहा है ।
उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।



