बिहारलोकल न्यूज़
पूर्व मंत्री बैद्यनाथ पाण्डेय की पुण्य तिथि मनाई गई
बनियापुर, प्रखंड के हरपुर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बैजनाथ पांडे की पुण्यतिथि मनाई गई।उनके पैतृक आवास हरपुर में लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मालूम हो की बिहार सरकार में वे कई सालों तक वे कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने पुष्प चढ़ाकर उनकी धर्मपत्नी पूर्व सांसद गिरिजा देवी से आशीर्वाद प्राप्त किए।




