बिहारबिहारलोकल न्यूज़
भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों से लेकर आम लोगो के घरों में उत्साह
भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों से लेकर आम लोगो के घरों में उत्साह
बनियापुर, प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न मंदिरों में जहाँ अष्टयाम एवं कीर्तन का आयोजन किया गया है। वहीं घरों में छोटे छोटे बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाया गया है। बताते चलें कि भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।



