सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर टोटो के पलटने से टोटो सवार एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई. मृत मजदूर की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी स्वर्गीय शिवदत्त राम के 56 वर्षीय पुत्र लाल बाबूराम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह सत्संग सुनने के लिए गांव के लोगों के साथ छपरा आए थे. जिसके बाद ने सभी लोग टोटो से होकर गांव लौट रहे थे, तभी गड़खा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर टोटो पलट गई. जिसके कारण टोटो सवार कुछ लोग चुटहिल हुए जबकि वह ड्राइवर के बगल में बैठे थे और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.




