क्राइमलोकल न्यूज़
रिविलगंज थानान्तर्गत कुल 15 कि0ग्रा0 गांजा बरामद
01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि-विरूद्ध बालक निरूद्ध
सारण, शनिवार को रिविलगंज थानान्तर्गत विशेष गश्ती टीम द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेंकिग के दौरान थानान्तर्गत ठाकुरबारी मंदिर के पास 01 सी.एन.जी.ऑटो से 15 कि०ग्रा० गांजा बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड सं0-263/25 दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1 . मुन्ना कुमार, पिता-शम्भु प्रसाद, साकिन-बिशुनपुरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. गांजा-
15 कि०ग्रा०
2. सी.एन.जी ऑटो- 01
3. मेबाइल-
02
> छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।




