बनियापुर के पिठौरी नन्दलाल टोला में आपसी विवाद में हुए मारपीट धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित नन्दलाल टोला निवासी अशोक राम ने थाना में लिखित शिकायत किया है।
घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया है की शुक्रवार को सुबह अपने खेत के तरफ शौच के लिए गया हुआ था तो मेरे गाँव पिठौरी नन्द लाल टोला निवासी राजदेव राम एवं अन्य चार व्यक्ति सभी एक होकर लाठी डंडा धारदार हथियार फरसा, गरासी, दाब लेकर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब मैने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने जान लेने की नीयत से धारदार हथियार से मेरे सर पर हमला कर दिया। मेरा सर फट गया और में लहूलुहान हो कर गिर गया। इसके बाद भी मुझे लाठी डंडे से मारते रहे। शोर गुल की आवाज से लोगों ने मेरी जान बचाई। बनियापुर रेफरल अस्पताल में मैं इलाज कराने पहुंचा तो दो लोग अखिलेश राय एवं प्रमोद राय फिर मेरे घर पर हमला करने पहुंच गए। एवं बच्चों को मारपीट किये। अखिलेश राय ने जाति सूचक शब्द चमार दूसाध कहकर गाली देते हुए धमकी दिए की कि अगर मैने मुकदमा किया तो पूरे परिवार की हत्या करा देंगे।
लिखित आवेदन में पीड़ित ने कहा है की ये लोग नशे का व्यवसाय करते हैं इनका संबंधी गुंडे मावली असामाजिक तत्वों से है। मुझे डर है किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




