बिहारलोकल न्यूज़

बनियापुर में घर में घुसा अजगर,डर से घण्टो घर में दुबके रहे लोग

अजगर को वन विभाग को देने की तैयारी, बाढ़ में आया है अजगर

बनियापुर, सारण । प्रखण्ड के पिठौरी में एक अजगर घर में घुस गया। घर में अजगर को देख लोग सहम गए। वहीं आसपास के लोगों में विशालकाय अजगर को देख सनसनी मच गयी। बताया जाता है कि पिठौरी वार्ड नम्बर पांच में भरत सिंह के घर में मंगलवार की देर रात को अजगर घुस गया। समय परिवार के सभी लोग गहरे नींद में थे। अजगर को देख पालतू कुत्ता भौंकने लगा था। कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जगे थे। जब लोग मुख्य दरवाजे पर आए तो वे सन्न रह गए। अजगर को देख परिजनों डर से कांपने लगे। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग आये थे। इधर, अजगर घर में घुस एक खाली कार्टन के पास छुप गया था। बाद में ग्रामीणों की मदद से इसे पकड़ा गया। अजगर को वन विभाग को सुपुर्द करने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि दो दिनों से तेज बरसात के कारण हर तरफ जलजमाव हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अजगर बरसात के पानी में ही कहीं से आया होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!