बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह को सवर्ण आयोग, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह को सवर्ण आयोग, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पूरे बिहार, विशेषकर सारण प्रमंडल में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

डॉ. सिंह एक अनुभवी और सरल व्यक्तित्व वाले जननेता हैं, जिन्होंने दशकों से समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उनकी छवि एक सजग, संवेदनशील और न्यायप्रिय नेता की रही है। सवर्ण आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान में उनके अनुभव और दृष्टिकोण से निश्चय ही सकारात्मक दिशा मिलेगी।

उनकी नियुक्ति पर राज्यभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सारण प्रमंडल के राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और आम नागरिक विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। उन्हें लगातार फोन, संदेश और व्यक्तिगत भेंट के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के अंतर्गत सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने भी डॉ. सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इनमें जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, लोजपा अध्यक्ष दीपक सिंह, हम अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान भोला सिंह, इं प्रभाष शंकर, मोहम्मद फिरोज, कुसुम देवी, आदेंदु शेखर, संजीत कुमार सवर्णकार, विवेक सिंह व रमेश कुशवाहा ,राजेश कुमार सिंह अधिवक्ता, रणजीत सिंह (पूर्व कुलसचिव), ओमप्रकाश ओझा,जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

नेताओं का विश्वास है कि डॉ. सिंह अपने अनुभव व नेतृत्व से आयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और सामाजिक समरसता को मजबूत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!