बिहारलोकल न्यूज़
चेतन छपरा के नारायण टोला में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह मनाई गई

भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह बनियापुर प्रखंड के अंतर्गत चेतन छपरा नारायण टोला मे उल्लासपूर्ण मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर अंबेडकर, महात्मा बुद्ध, संत रविदास के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मिशन गायक धीरज धर्मेंद्र, रीना कुमारी एवं संगीता कुमारी के मिशन भजन के माध्यम से किया गया। मंच पर उपस्थित प्रखर अंबेडकरवादी वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर की जीवनी और आजाद भारत के लिए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत चर्चा किया। जब भी हमारा देश सामाजिक राजनीतिक आर्थिक और धार्मिक उथल पुथल के कारणों से घोर संकट मे घिरा हुआ दिखाई देता है तो भारत का संविधान हमे महाग्रंथ और डॉ अम्बेडकर हमे भगवान के रूप मे रास्ता दिखाते हैं और संकटों से उबारते हैं। जिसके कारण आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी हम हमारा लोकतंत्र आज भी जिंदा है l इसलिए डॉ अम्बेडकर के विचार और भारतीय संविधान को बचाना हम सभी भारतीयों का प्रथम प्राथमिकता होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता लेखक पत्रकार विक्रम चौधरी ने किया। कार्यक्रम का समापन अभिवादन शिक्षक शंभू कुमार राम द्वारा किया गया।जहां पर नेता नवल किशोर कुशवाहा, राजेंद्र यादव, मुखिया अरुण कु.दास, रविंदर कु.राम, कवि सुनेश्वर प्र.निर्भय भीम आर्मी के अवध कुमार, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।