मशरक थानान्तर्गत रामजानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मुर्तियों का सफल उभेदन
3 अभियुक्त गिरफ्तार

मशरक थानान्तर्गत रामजानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मुर्तियों का सफल उभेदन, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक-04/05.01.2026 की रात्रि में मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मशरक थाना के समीप स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा श्री राम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मशरक थाना कांड संख्या-04/26, दिनांक 05.01. 2026 दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में कांड के शीघ्र उद्भेदन एवं चोरी की गई मूर्तियों की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2, श्री संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में SIT टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना के आधार पर मात्र 07 दिनों के भीतर कांड का सफल उद्भेदन किया गया तथा कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों अखिलेश तिवारी, मुन्ना सहनी एवं संजय सहनी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त अपराधी सोनू सहनी के घर से श्री राम एवं लक्ष्मण की दो अष्टधातु की मूर्तियां बरामद की गईं, साथ ही राजन सहनी के फुस के मड़ई मे जमीन के नीचे गड़े स्थल से माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई।
कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है तथा मामले में अग्रतर
विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
1. अखिलेश तिवारी, पिता-स्व० चन्द्रमा तिवारी, साकिन मशरक तख्त, थाना-मशरक, जिला-सारण।
2. मुन्ना सहनी, पिता मोहन सहनी, साकिन गोपी छपरा, थाना-केसरिया, जिला-पूर्वी चंपारण।
3. संजय सिंह, पिता-शंभू सिंह, साकिन जमुनियाँ, थाना-भोपतपुर, जिला-पूर्वी चंपारण।
➤ जप्त सामानो की विवरणी:-
1. भगवान श्री राम का अष्टधातु की मूर्ति-01, 2. माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति-01, 3. लक्ष्मण
का अष्टधातु की मूर्ति-01 बरामद।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :-
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02
थानाध्यक्ष, मशरक थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी। थानाध्यक्ष, इसुआपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।
जिला आसूचना इकाई, सारण।




