बिहारलोकल न्यूज़
लोक महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि बने कवींद्र नाथ
शिक्षकों के 23 मत प्राप्त कर निर्वचित हुए कवींद्र नाथ

बनियापुर, सारण
लोक महाविद्यालय हाफिजपुर में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। उपस्थित शिक्षकों के 23 मत प्राप्त कर कवींद्र नाथ ओझा शिक्षक प्रतिनिधि के रूप के निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर शम्भूनाथ सिंह थे। शिक्षक प्रतिनिधि के लिए चार शिक्षको ने दावेदारी की थी। कुल 50 मतदाताओं में से 42 ने मतदान किया। निर्वाची पदाधिकारी चंद्रिका राय के उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराए गए। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में कवींद्र नाथ ओझा के निर्वाचन पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने उम्मीद जताया कि अब महाविद्यालय के शिक्षकों की कई समस्याओं का निराकरण होगा और महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल कायम होगा।




