बिहार

बनियापुर के द पॉटर्स व्हील वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

बनियापुर प्रखंड स्थित द पॉटर्स व्हील्स वर्ल्ड स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी उपेंद्र नाथ पाण्डेय, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष सचिव हैं, ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण विद्यालय का संचालन होना गर्व की बात है। स्कूल को देखकर उनका मन गदगद हो गया और यह शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस मौके पर नथुनी सिंह फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व मुखिया योगेंद्र सिंह, विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह, रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!