Uncategorized
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है
डीआईजी ने ओपी प्रभारी को किया निलंबित
गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोना-चांदी का मुकुट, हार सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लॉकर को भी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस बीच डीआईजी ने ओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही गोपालगंज पुलिस ने चोरों के बारे में बताने वालों को ₹100000 इनाम देने की घोषणा की है



