बिहारलोकल न्यूज़
प्रेम प्रसंग में दो प्रेमी एक ही कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जाँच
एक ही फंदे में दोनों लटके थे

बनियापुर, सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोतिछपरा गाँव में गुरुवार को प्रेम प्रसंग में दो प्रेमी एक ही कमरे में दुपट्टा से लटककर जान दे दिए। बाद में परिजनों द्वारा देखे जाने पर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सुचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा दिया। इस मामले में पुलिस जाँच कर रही है। मृतक मोती छपरा के जयराम प्रसाद की सोलह वर्षीय लड़की अंजलि कुमारी एम लड़का उसी गाँव में अपने ननिहाल में रह रहे जलालपुर थाना क्षेत्र के मठीया निवासी गणपत महतो का सतरह वर्षीय पुत्र शनीप महतो बताया जाता है।
घटना के संबंध में लड़की की दादी ने बताया की गुरवार को वह घर के बाहर उठावना का दूध लाने गई थी। दूध लेकर वापस आई तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था तो फिर अपनी पोती से बोली की दरवाजा खोलकर चाय बना दो लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। दो-तीन बार आवाज देने पर जब उधर से कुछ जवाब नहीं मिला तो वह लड़की के दादा को बुलाया। लड़की के दादा ने जब अर्धनिर्मित खिड़की की तरफ से ईंट हटाकर जब देखा तो दोनों फांसी के फंदे में लटके हुए थे यह स्थिति देखकर लड़की के दादा दादी दोनों रोने लगे तभी लोगों द्वारा खिड़की के रास्ते घुसकर फंदा काट के उतर गया तो लोगों ने देखा कि दोनों मर चुके थे फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रात को ही सदर अस्पताल छपरा भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम करा कर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया की लड़की अभी कोल्हुआ हाई स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। लड़की के माता पिता अपने पड़ोसी के शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली गए हुए है। वहीं लड़का जलालपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव का निवासी था। वह अपने ननिहाल में रहता था लोगों ने बताया कि लड़का सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। अभी एक महीना पहले छुट्टी में घर आया था।
एक ही फंदे में दोनों लटके थे
शव को जब उतारा गया तों दोनों पंखा के हुक में दुपट्टा के एक ही फंदे में दोनों प्रेमी लटके हुए थे.


