छपरा में बिहार ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभा खोज ट्रायल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
छपरा,बिहार ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभा खोज ट्रायल प्रतियोगिता,जो ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित क्रिकेट खिलाड़ीयों की प्रतिभा को धारातल पर उतरने के लिए बिहार क्रिकेट के संयोजक श्री ज्ञानेश्वर गौतम के नेतृत्व में बिहार के सभी जिलों में आयोजन किया जा रहा है।आज मंगलवार को ट्रायल के दूसरे दिन राजेंद्र स्टेडियम के मैदान में सारण जिला के,सभी पंचायत और प्रखंडों से काफी संख्या में खिलाड़ीयो की उपस्थिति रही और ट्रायल में हिस्सा लिया।आज के चयनकर्ता में मुख्य रूप से सारण जिला के पूर्व खिलाड़ी,संजय कुमार उर्फ राहुल,कैसर अनवर उर्फ डब्लू, समीर श्रीवास्तव,अनूप कुमार,सुनील कुमार,अजय कुमार पाठक,धर्मेंद्र कुमार, अदिल हुसैन उर्फ लकी , संतोष कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की। इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा,डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, राजन प्रसाद यादव उर्फ मनन राय,मदन मोहन सिंह, सारण जिला ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभा खोज के संयोजक सुनील कुमार सिंह एवं ग्रामीण अभिभावक उपस्थित थे



