सीवान में प्रत्याशी के गाड़ी से अवैध हथियार बरामद ,पुलिस ने हथियार जब्त कर शुरू की जांच
सीवान के एक निर्दलीय प्रत्याशी के वाहन से मिला हथियार, वाहन चेकिंग के दौरान एक पिस्टल एव एक रायफल बरामद जांच में जुटी पुलिस
सीवान: बिहार में चुनावी बयार के बीच जहां पार्टियों के बीच टिकट और प्रत्याशी को लेकर गहमागहमी का महौल है वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है और जांच और छापेमारी का दौर जारी है, सारे जिलों के बार्डर पर पुलिस ने निगरानी सख्त रखी है. पुलिस प्रशासन की इस सख्त व्यवस्था में सीवान में पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के वाहन से हथियार बरामद किया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.
वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए हथियार : सीवान में वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए हथियार के सम्बंध में बताया जा रहा है कि जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पुरानी बाजार निवासी राज किशोर गुप्ता नामक व्यक्ति है जो महाराजगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव को देखते हुए प्रशासन काफी अलर्ट मोड में है सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. चाहे वह टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है.



