बिहार

पटना में फुचका खाने के कुछ घंटे बाद तीन की संदिग्ध मौत

 पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थानाक्षेत्र के करहरा गांव में बीती रात अचानक तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसमें पिता और दो पुत्र शामिल हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: तबीयत बिगड़ने के कुछ देर बाद एक बेटे की मौत घर पर हो गई, जबकि पिता और दूसरे बेटे की मौत पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई. मृतक पिता की पहचान नीरज साव जबकि दोनों पुत्र की पहचान आठ साल का निर्मल कुमार और चार साल के निर्भय कुमार के रूप में हुई है.

दशहरा मेला घूमकर लौटे थे तीनों: इधर एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में मातम छा गया. घटना को लेकर मृतक नीरज साव के ससुर भरत साव ने बताया कि कल रात को मेरा दामाद और दोनों नाती पालीगंज के चंदोष में रावण दहन और मेला लगा हुआ था, उसी में घूमने और डीजे देखने गये थे.

Three people died in Patna

दशहरा मेला घूमकर लौटे थे तीनों 

“मेला में दो चार गोलगप्पा खाए और घर पर आकर सभी लोग रोटी भुजिया खाए. देर रात को अचानक तीनों के पेट में दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी. एक नाती निर्मल कुमार की मौत घर पर हो गयी, जबकि दामाद नीरज और नाती निर्भय कुमार दोनों को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया और आज अहले सुबह दोनों की मौत हो गई.”- भरत साव, मृतक के परिजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!