बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रोज हत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में गया में पूजा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना गया जी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहल्ले की है.
सीने में उतारी गोलियां: मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार उम्र 19 साल के रूप में हुई है. रोहित कुमार पूजा पंडाल में डांस कर रहा था. इसी दौरान अचानक एक मोहित नामका युवक वहां पहुंचा और गोली मार दी. सीने में गोली लगते ही रोहित की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी से हुआ था विवाद: मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहित के पिता राजशेखर सीमेंट-छड़ की दुकान के संचालक हैं. कुछ महीने पहले उस सीमेंट- छड़ की दुकान में चोरी हुई थी. चोरी की घटना को लेकर आशंका थी, कि मोहल्ले के ही असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मोहित (आरोपी) भी शक के घेरे में था और उस बात को लेकर रोहित के साथ विवाद हुआ था.



