
डॉ० सी० वी० रमण पब्लिक स्कूल/ गाजी गौरा टेकनेवास सिधवलिया में स्कूली बच्चों ने छठ पूजा पर दिया भाईचारा का संदेश! डॉ० सी० वी० रमण पब्लिक स्कूल में छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ महाव्रत पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा छठ महाव्रत पर आधारित एक्टिविटी बहुत ही रोचक रहा।लोक गीत उग हे सूरज देव, केरवा जे फरे ल , छठी मईया के होता पूजनवा जैसे पारम्परिक गीतों के द्वारा स्कूली बच्चों ने संपूर्ण देश वासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर अफरीदा प्रवीण,रितिका कुमारी, दीपांशु पांडेय,शिवानी, बंटी,आदर्श कुमार साहनी,आदित्य कुमार सिंह,दीप्ति,श्रेया,सिखा, सलोनी,आयुष, आर्यन,आलिया प्रवीण,रुद्र प्रताप ,आरोही,एकता,आरती ने प्रतियोगिता परीक्षा के अलावें छठ महाव्रत पारम्परिक गीत मे भी अपनी सहभागिता निभाई। छठ पूजा के शुभ अवसर पर निदेशक नंदू सर और प्राचार्या रूपा सिंह ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।




