बिहार

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्वस्तिका और अंशिका ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लहराया परचम

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण स्कूल छपरा में किया गया।इस विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौर पानापुर सारण की वर्ग सप्तम की छात्रा स्वस्तिका पांडेय का चंद्रयान -3 रहा नंबर वन जबकि वर्ग अष्टम की छात्रा अंशिका को क्विज में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाध्यापक बलराम ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। स्वस्तिका और अंशिका का चुनाव अब राज्य स्तर के लिए हो चुका है।बहुत ही जल्द ये दोनों छात्राएं पटना के विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगी। इन बच्चियों को सफल बनाने में नोडल टीचर नंद किशोर सिंह नंदू तथा नवीन रविदास का भरपूर सहयोग रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में सफल सभी छात्राओं को विद्यालय स्तर पर भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!