Uncategorized
सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट, डकैती और गृहभेदन में संलिप्त एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

- सारण पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट, डकैती और गृहभेदन में संलिप्त एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इस गिरोह के 10 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी को सारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने सोनपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।गिरफ्तार अपराधियों में बिट्टू कुमार, बिहारी कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार उर्फ कलवा उर्फ काला, रवि कुमार उर्फ मेंटल, अनोज कुमार, विशाल कुमार एवं दरवेशु राय शामिल हैं। इनकी संलिप्तता सोनपुर थाना कांड सं. 773/25, 810/25 और 919/25 में पाई गई है।




