क्राइमबिहारलोकल न्यूज़
सारण पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
सारण पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मांझी थाना क्षेत्र से 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।सारण SSP कुमार आशीष के अनुसार, मांझी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि डुमरी गांव के मिथलेश प्रसाद और सुरज प्रसाद अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के घर से 3 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी न तो गाड़ियों के वैलिड डॉक्यूमेंट दिखा सके और न ही संतोषजनक जवाब दे सके।गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी




