बिहारलोकल न्यूज़
नम आंखों से दिवंगत प्रिंसिपल प्रभुनाथ सिंह को दी गई विदाई
जिले के प्रबुद्ध शिक्षाविद थे
छपरा जिले के लहलादपुर प्रखंड के खेदू छपरा निवासी प्रबुद्ध शिक्षाविद एवं जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के पूर्व महासचिव प्रोफसर प्रभुनाथ सिंह सिंह को लोगों ने नम आँखों से दी विदाई।वे जगलाल चौधरी कॉलेज में प्रिसिंपल बहुत दिनों तक रहे।जिले के शिक्षकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा। सेमरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।पिछले कई दिनों से उनका तबियत खराब चल रहा था। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।मूलतः जिले के खेदू छपरा निवासी प्रोफेसर सिंह जिले के प्रबुद्ध शिक्षाविद में उनकी गिनती होती थी।उनके द्वारा जिले में बहुत ही सामाजिक कार्य कराया गया है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबहादुर सिंह, बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री वैधनाथ पाण्डेय के साथ मिलकर उनके द्वारा बहुत सारे कार्य जिले में कराया गया था।प्रोफेसर सिंह अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एमएलसी प्रोफेसर वीरेन्द नारायण यादव,मुखिया प्रत्याशी आनंद मोहन मिश्र, सीपीएस स्कूल के मुरारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, विशेसर राय सहित अनेक लोग मौजूद थे।




