बिहारलोकल न्यूज़
नगरा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
नगरा थाना क्षेत्र के नगरा-जलालपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नगरा गांव के पास हुई।जानकारी के अनुसार, दो बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान नगरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को रौंद दिया।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
इस हादसे में नगरा पंचायत के बसवरिया टोला निवासी 25 वर्षीय चंदन कुमार मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बालक मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।




