मॉडर्न सैनिक स्कूल में भारत स्काउट गाइड का हुआ समापन

मॉडर्न सैनिक स्कूल मढ़ौरा में भारत स्काउट गाइड के प्रथम सोपान का ट्रेनिंग सम्पन्न हुआ। बुधवार को भारत स्काउट गाइड के प्रथम सोपान में सफल छात्र छात्राओं को स्काउट आयुक्त अरुण परासर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।मॉडर्न सैनिक स्कूल के निदेशक शंभू सिंह के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड का ट्रेनिंग जिला स्तरीय टीम के द्वारा दिया जा रहा है।निदेशक श्री शंभू सिंह ने बताया कि मॉडर्न सैनिक स्कूल को भारत स्काउट गाइड संस्थान से मान्यता प्राप्त है और यह प्रमाण पत्र भी सरकारी नौकरी में मान्य है।इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।आयुक्त अरुण परासर ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि मॉडर्न सैनिक स्कूल को भारत स्काउट गाइड से मान्यता प्राप्त है और इससे बच्चों का मानसिक,भौतिक और नैतिक विकास होगा। वहीं पूर्व सूबेदार मेजर श्री अरुण सिंह ने कहा कि इससे बच्चों में अनुशासन आता है । द पोर्टर व्हील वर्ल्ड स्कूल के निदेशक श्री पिंटू सिंह ने कहा की इस प्रकार की ट्रेनिंग बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे देश को भी मजबूती मिलेगी और बच्चों में अनुशासन आयेगा।इस अवसर पर नंदू सिंह ने कहा कि यह ट्रेनिंग भी बच्चों के जीवन का एक अहम रोल है इस अवसर पर प्रोफेसर हरेंद्र सिंह,अभय सिंह,मनोरंजन सिंह,कुंदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




