छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली तालाब से 16 अगस्त को मिले सिर कटे शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा गांव निवासी बृजेश यादव के रूप में हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर कोपा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी विद्यासागर यादव उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सिवान जिले के सरहरवा का रहने वाला है। जांच में पता चला कि मृतक बृजेश यादव उत्तर प्रदेश में हत्या के एक मामले में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उत्तर प्रदेश और बिहार में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।




