बिहारलोकल न्यूज़
छपरा में लाइसेंसी आर्म्स सत्यापन की तिथि बढ़ी
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने की तैयारियों के बीच सारण जिले के लाइसेंसी हथियार धारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन ने आर्म्स लाइसेंस और अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों एवं कारतूसों के भौतिक सत्यापन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।
जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई चरणों में सत्यापन की कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में ऐसे हथियार धारक हैं, जिन्होंने अब तक अपने हथियारों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे अनुज्ञप्तिधारियों की विशेष मांग और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुनः अवधि विस्तार का निर्णय लिया है। अब 22 सितम्बर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 तक शेष बचे लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा।




