क्राइमलोकल न्यूज़

छपरा में चाकूबाजी से हुई मौत के बाद टाउन थाना चौक पर हंगामा

मृतक के पुत्र ने कराई एफआईआर , 6 नामजद

छपरा शहर के दहियावां मोहल्ले में शनिवार की दोपहर पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चाकू मार कर हत्या मामले में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।मालूम हो कि शहर के दहियावां शिया मस्जिद मोहल्ले के रहने वाले 55 वर्षीय सुरेश राय को रुपए के लेनदेन को लेकर चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था। इलाज के क्रम में देर रात उनकी पटना में मौत हो गई। उसके बाद से टाउन थाना चौक के पास शव को एंबुलेंस में रखकर परिवार और मोहल्ले के लोग सैकड़ों की संख्या में रात करीब 12:00 बजे पहुंचे और रोड को जाम कर दिया। वे अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह, टाउन थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टरशशि भूषण सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साये लोगों को समझा बुझाकर घर भेजा। इस घटना में शामिल अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग परिवार के लोग कर रहे थे। उधर एडिशनल एसपी ने आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जल्द पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। मृतक के पुत्र अर्जुन कुमार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि अभय ओझा के परिवार और वह मिलकर ढाई लाख रुपए कर्ज के रूप में लिए थे। रुपए की मांग करने के बाद इन लोगों ने मारपीट और चाकू बाजी कर हत्या कर दी। पुलिस इस घटना की एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं देर रात सदर अस्पताल में 1:00 बजे के आसपास मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!