बिहारलोकल न्यूज़
वाहनों से अवैध रूप से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 4 सदस्य गिरफ्तार
दरियापुर एवं दिघवारा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर बायपास के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चारपहिया वाहन, ट्रक, टेंपू आदि वाहनों से 150 प्रति वाहन की दर से अवैध रूप से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूली की जा रही है। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन पर दरियापुर थाना कांड संख्या-547/25 एवं दिघवारा थाना कांड संख्या-333/25 दर्ज कर विधिसम्मत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों मे योगेन्द्र पासवान,अर्जुन राय, मनोज पासवान दिलीप सिंह,शा

मिल है.




