तरैया थानान्तर्गत जमीनी विवाद को लेकर घटित गोलीकांड की घटना का 04 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन
संलिप्त 02 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति
पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, सारण
(04.08.2025)
तरैया थानान्तर्गत जमीनी विवाद को लेकर घटित गोलीकांड की घटना का 04 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, संलिप्त 02 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार
दिनांक-03.08.25 को दोपहर करीब 01:00 बजे तरैया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि तरैया थाना अंतर्गत रामबाग में घंटी बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति को कुछ लोग गोली मारकर भाग गये। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरैया थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल व्यक्ति अमित कुमार पाण्डेय, पिता वकील पाण्डेय, ग्राम-तरैया, थाना-तरैया, जिला-सारण को इलाज हेतु पी.एच.सी. तरैया में भर्ती कराया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया। उक्त घटना के संबंध में घायल व्यक्ति से पूछ-ताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि रामबाग में एक जमीन के विवाद को लेकर 1. सोना सिंह उर्फ रितेश सिंह, पिता-वेदप्रकाश सिंह, साकिन तरैया 2. विपिन यादव, पिता-कृपाल राय, साकिन-खराटी दोनों थाना-तरैया, जिला-सारण घर से बुलाकर लाये और गोली मार दिए।
इस घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। तत्पश्चात तरैया थाना कांड सं0-241/25. दिनांक-03.08.25, धारा-126(2)/352/351(2)/109/3(5) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गठित टीम के द्वारा 04 घंटे के अन्दर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। वर्तमान में जख्मी अमित कुमार पाण्डेय पी.एम.सी.एच. पटना में इलाजरत हैं एवं खतरे से बाहर हैं। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. सोना सिंह उर्फ रितेश सिंह, पिता-वेदप्रकाश सिंह, साकिन तरैया, थाना-तरैया, जिला-सारण।
2. विपिन यादव, पिता-कृपाल राय, साकिन-खराटी, थाना-तरैया, जिला-सारण।
> बरामद सामानों की सूची :-
1. पिस्टल-01, 2. जिन्दा कारतूस-02, 3. खोखा-01. 4. मोबाइल-01
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक।
2. अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक ।
3. थानाध्यक्ष, तरैया थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।



