बिहारलोकल न्यूज़

तरैया थानान्तर्गत घटित अमित दूबे हत्याकांड में संलिप्त 02 नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सारण,शनिवार को एक पीड़िता द्वारा तरैया थाना को फर्दब्यान अंकित करवाया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि इनके पुत्र अमित दूबे को पूर्व के विवाद को लेकर पाँच नामजद व्यक्तियों के द्वारा लाठी डंडे एवं चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी अमित दूबे को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल, तरैया में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। सदर अस्पताल छपरा ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। उक्त फर्दब्यान के आधार पर तरैया थाना कांड सं0-244/25, दिनांक-09.08.25, धारा-103 (1)/3 (5) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।उक्त घटना के घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा किया गया तथा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश पर तरैया थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संकलित आसूचना के आधार पर छापामारी कर दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. अवध किशोर पाठक, पिता स्व० बलिराम पाठक, साकिन शंकर डीह, थाना-तरैया, जिला-सारण।

2. अतुल कुमार तिवारी, पिता-हरेन्द्र तिवारी, साकिन-चंचलिया, थाना-तरैया, जिला-सारण।

> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

1. थानाध्यक्ष तरैया थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!