बिहारलोकल न्यूज़

राहुल की वोट अधिकार यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दिखाया जोश

  1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को सारण जिले के एकमा से  शुरू हुई एवं हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम के बीच उनका काफिला शहर के मुख्य मार्गों भिखारी चौक, रौजा पोखरा, घेघटा मेला, शेरपुर गेट, विष्णुपुरा बाजार और लाल बाजार होते हुए डोरीगंज के झंगा चौक पहुँचा।यात्रा के दौरान जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े और फूल मालाओं से राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। हालांकि उनका काफिला कहीं नहीं रूका, राहुल गांधी खुले वाहन पर सवार होकर जनता और कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन करते रहे। भीड़ बार-बार उन तक पहुँचने की कोशिश करती रही, मगर सुरक्षा घेरे और काफिले की रफ्तार के बीच वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए।इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सीपीआई (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी का काफिला सुबह 11:20 बजे डोरीगंज के झंगा चौक पहुँचा। जहां से आगे बढ़ते हुए उनका काफिला पुनः आरा की ओर रवाना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!