स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हाद/सा हुआ है। शुक्रवार सुबह, पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दुर्गापुर जाते समय नाला फेरी घाट इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है. सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।




