बिहारलोकल न्यूज़
पिठौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया दूसरे के खाते में भेजनें की शिकायत
बनियापुर,प्रखंड के पिठौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया दूसरे के खाते में भेज देने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। इस संबंध में पीड़िता पिठौरी निवासी नागेंद्र राय की पत्नी अनीता देवी ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में बताया है की मेरे पति के पिता का नाम शिवकुमार राय है। मेरा लाभार्थी संख्या, घर का फोटो इत्यादि ऑनलाइन प्रतीक्षा सूची में दिखा रहा है। लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों एवं गांव के असमाजिक तत्वों की मिलीभगत से आवास का रुपया दूसरे अनीता देवी के खाता में आधार सिडिंग कर ट्रांसफर करा दिया गया है।पीड़िता द्वारा आवास सहायक को बताने पर बार बार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन रूपये का भुगतान नहीं कराया जा है।पीड़िता ने मांग की है की प्रतीक्षा सूची एवं स्वकृति पंजी का मिलान कर पैसे को उसके खाते में डाला जाय।




