Uncategorized

मौजेगोवा में विद्युत स्पर्शघात से भाजपा नेता की हुई मौत

क्षेत्र में लोग हुए शोकाकुल

साहजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा गांव में बुधवार को करेंट लगने से भाजपा नेता की मृत्यु हो गई।मृतक मौजेगोवा निवासी पैतिस वर्षीय पंकज कुमार पाण्डेय बताये जाते है। वे बनियापुर भाजपा उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है की मृतक बुधवार को घर के पास  खड़े एक बिजली पोल के अर्थिंग के चपेट में आ गए। करेंट लगने से वे मूर्छत होकर गिर गए।बाद में लोगों द्वारा उन्हें रेफरल अस्पताल बनियापुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक बेटा एवं एक बेटी है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पहुंचे एवं पार्टी का झंडा चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये। मृत्यु की खबर सुनकर घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!