Uncategorized

कोपा थानान्तर्गत सिर कटी लाश मिली, घटनास्थल का एसएसपी, सारण द्वारा किया गया निरीक्षण

सारण जिले के कोपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साधपुर बल्ली स्थित जे.सी.बी. से कटा कर बनाया हुआ तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा एवं थानाध्यक्ष कोपा द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है। घटनास्थल की जाँच एफ.एस.एल. टीम तथा श्वान दास्ता द्वारा करायी जा रही है।इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारी को घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जाँच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया गया है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!