जलालपुर थानान्तर्गत घटित घटना के घटनास्थल का एसएसपी, सारण द्वारा किया गया निरीक्षण
बनियापुर,बीते दिन जलालपुर थाना अंतर्गत जीएस बंगरा स्थित राजकीय सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरण के दौरान कुछ बच्चों में आपसी झड़प थी। झड़प में कुछ बच्चों के द्वारा चाकू /फाइटर से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें 02 बच्चे घायल हो गए। जख्मी बच्चों को इलाज हेतु पी.एच.सी. जलालपुर में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य है। इस संबंध में जलालपुर थाना कांड सं0-175/25, दिनांक-15.08.25, धारा-126(1)/115(2)/118(1)/109/352/351(2)/3 (5) बी.एन.एस. दर्ज कर 02 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज पहुँचकर निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वर्त्तमान में स्थिति सामान्य है। अग्रतर विधि सम्मत करवाई की जा रही है।



