डॉ० सी० वी० रमण पब्लिक स्कूल में धूम -धाम से मना भारत माता की 79 वीं वर्षगांठ
गोपालगंज,डॉ० सी० वी० रमण पब्लिक स्कूल/गाजी गौरा/टेकनेवास में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रभातफेरी रहा सुपर! इस अवसर पर डॉ० सी० वी० रमण पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रूपा सिंह ने झंडोत्तोलन की। बच्चों की प्रभातफेरी बहुत ही सराहनीय रहा।यह प्रभात फेरी गाजी गौरा, टेकनेवास,कटेया खास,कटेया टोला ,पांडेय टोला ,मोहम्मदपुर पुरानी बाजार सहित कई गाँव में अपने निर्धारित समय पर पहुंची।इस प्रभात फेरी में बहुत सारे विद्यार्थी महात्मा गांधी,भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद, ए० पी० जे० अब्दुल कलाम,भारत माता, डॉ० राजेंद्र प्रसाद,झांसी की रानी,कस्तूरबा गांधी तथा सुभाष चंद्र बोस जैसे महान् देश भक्तों के रोल में नजर आए।साथ ही विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्य क्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमें भाषण प्रतियोगिता,आतंक का अंत ड्रामा,बेटी बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ एकांकी और मोबाईल बुरी बला एकांकी जैसे कार्यक्रम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर निदेशक नंदू सिंह ने कहा कि ड्रामा , एकांकी और भाषण प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। वहीं प्राचार्या श्रीमती रूपा सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ एकांकी को देखने से आंखों से आंसू छलक पड़े।उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसे एकांकी से बेटा-बेटी वाला भेद भाव मिटेगा और भ्रूण हत्या पर भी रोक लगेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक विक्की श्रीवास्तव,नीलेश चौहान,जैनुद्दीन सर,पूजा यादव,श्री विंदा शर्मा, वीके सिंह, अफ़सरा खातून सहित सभी छात्र छात्रा और सैकड़ो अभिभावक गण मौजूद थे।




